Mahtari Vandana Yojana Status Check – महतारी वंदन योजना का पैसा आया या नहीं, ऐसे चेक करे पेमेंट स्टेटस

Mahtari Vandana Yojana Status Check

Mahtari Vandana Yojana Status Check: छत्तीसगढ़ राज्य में महतारी वंदन योजना संचालित हो रही है। जिसमे महिलाओं को हर महीने ₹1000 की सहायता राशि दी जाती है। इस योजना में 69 लाख महिलाएं पंजीकृत हैं जिन्हें सालाना ₹12000 का लाभ मिल रहा है। अब तक इस योजना की 17 किस्ते सरकार ने जारी कर दी है अब 18वीं किस्त जल्दी ही जारी होने वाला है। अगर आप इस योजना का लाभ ले रही है तो अब आप महतारी वंदना योजना का स्टेटस ऑनलाइन चेक कर सकते है।

आप घर बैठे चेक कर सकती हैं कि योजना की कितनी किस्तें आपके खाते में आ गई है और सहायता राशि आपके बैंक खाते में किस तिथि को आई है। आज का यह लेख आपके लिए महत्वपूर्ण होने वाला है क्योंकि यहाँ आपको Mahtari Vandana Yojana Status Check कैसे करें, इसकी स्टेप बाय स्टेप जानकारी दी जाएगी। पूरी जानकारी प्राप्त करने के लिए आप हमारे साथ अंत तक बने रहें।

महतारी वंदन योजना क्या है?

छत्तीसगढ़ राज्य में महतारी वंदन योजना चल रही है जिसके तहत महिलाओं को हर महीने ₹1000 यानी सालाना ₹12000 की आर्थिक मदद दी जा रही है। इस सहायता राशि से महिलाएं अपनी निजी आवश्यकताओं को पूरा कर सकती है। महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए इस योजना को शुरू किया गया है। 69 लाख महिलाएं योजना के तहत लाभ ले रही हैं जिन्हें 17 किस्तों का लाभ सफलतापूर्वक मिल गया है। अब जल्दी ही 18वीं किस्त भी मिलने वाली है और इसका पेमेंट स्टेटस महिलाएं ऑनलाइन देख सकती है जिसकी प्रक्रिया इस लेख में बतायंगे।

Mahtari Vandana Yojana Status Check

महतारी वंदन योजना के तहत पंजीकृत सभी महिलाएं महतारी वंदना योजना स्टेटस चेक करके यह पता कर सकती है की उनके खाते में इस योजना की किस्त जमा हुई है या नहीं। सरकार डीबीटी के माध्यम से सहायता राशि बैंक खाते में भेजती है। यदि आप किसी महीने की किस्त से वंचित रह गई हैं तो उसका स्टेटस देखकर आप उचित कदम उठा सकती है। महतारी वंदन योजना के आधिकारिक वेबसाइट से महतारी वंदना योजना स्टेटस ऑनलाइन चेक किया जा सकता है।

पैन कार्ड बनवाने के लिए घर बैठे करे आवेदन, जाने स्टेप बाय स्टेप प्रोसेस

Mahtari Vandana Yojana Status Check करने के लाभ

  • इससे आप किस्तों का पूरा विवरण चेक कर सकते हैं।
  • Mahatari Vandana Yojana Paisa Check करने से आपको जानकारी मिल जाएगी कि आपको कितनी किस्तें प्राप्त हुई हैं और कितनी नहीं।
  • अगर आप किसी महीने की किस्त से वंचित रह गई है तो आप उसकी शिकायत कर सकती हैं।

Mahtari Vandana Yojana के लिए पात्रता

  • छत्तीसगढ़ राज्य की स्थाई निवासी महिलाओं को इसका लाभ प्राप्त होता है।
  • इसके लिए महिला की उम्र 23 से 60 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
  • आवेदिका महिला के परिवार में ट्रैक्टर के अलावा अन्य कोई चार पहिया वाहन नहीं होना चाहिए।
  • परिवार में कोई सरकारी कर्मचारी या आयकरदाता सदस्य नहीं होना चाहिए।
  • महिला के परिवार की सालाना आय 2.5 लाख से कम होनी चाहिए।
  • महिला के पास एकल खाता होना चाहिए।
  • आधार कार्ड अपडेट होना चाहिए।
  • बैंक खाते में डीबीटी लिंक होना चाहिए।

राशन कार्ड में नए सदस्य का नाम कैसे जोड़े, देखें आसान तरीका

Mahtari Vandana Yojana Status Check कैसे करें?

महतारी वंदन योजना का पैसा खाते में आया या नहीं यह चेक करने के लिए आपको निम्नलिखित स्टेप्स फॉलो करने होंगे –

  • सबसे पहले आपको महतारी वंदन योजना के आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होना।
  • इसके बाद होम पेज में मेनू बार पर क्लिक करना होना।
  • अब दिए गए विकल्पों में से “आवेदन और भुगतान की स्थिति” विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • अब एक पेज खुलकर आएगा, इसमें लाभार्थी क्रमांक या आधार नंबर दर्ज करना होगा।
  • फिर मोबाइल नंबर और Captcha Code डालकर सबमिट करना होगा।
  • इतना करते ही आपको योजना का पेमेंट स्टेटस देखने को मिल जाएगा।

Leave a Comment